टिहरी: आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने वापस लौटाई 13 हजार रुपए की धनराशि, होमगार्ड का सिपाही बना मददगार

नई टिहरी

Uttarakhand

प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव मे एक आंगनबाडी कार्यकत्री ने उस वक्त अपनी ईमानदारी का परिचय दिया जब कार्यकत्री ने बाजार की सडक पर गिरी 13000 तेरह हजार रूपये की रकम हाेमगार्ड के सिपाही की मदद से पाई पाई वापस लाैटायी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

आपकाे बता दें कि बुधवार काे पट्टी राैणद रमाेली के ग्राम पंचायत हलेथ गांव निवासी सुरेंद्र सिह अपनी दुकान की खरीददारी करने के लिए लंबगांव आया था। दाेपहर करीब 11 बजे सुरेंद्र ने एक माेबाईल की दुकान पर रिचार्ज करवाया आैर रिचार्ज का पैसा चुकाने के बाद पैसे सुरक्षित अपनी जेब मे रख दिये परंतु पैसे जेब न जाकर पैंट की अंदर वाली जेब से बाहर सडक पर छिटक गये जिसका सुरेंद्र काे काफी देर तक पता नही चला इतने मे पट्टी आेण की देवल गांव निवासी एंव आंगनबाडी कार्यकञी हिमा देवी काे सडक पर गिरे पैसे मिल गये ताे कार्यकञी ने वह पैसे बाजार मे स्थित एक दुकानदार काे दे दिये आैर बाजार मे ड्यूटी पर तैनात प्रतापनगर प्लाटून कमांडर हाेमगार्ड के सिपाही सचिन थपलियाल काे पैसे मिलने की बात बतायी हाेमगार्ड के सिपाही ने महिला की मदद लेकर दुकानदार से पैसे वापस लिये तथा सीसीटीवी की फुटेज के माध्यम तथा आसपास के लाेगाें से जानकारी जुटायी ताे पता चला कि पैसे हलेथ गांव निवासी सुरेंद्र सिह के हैं ताे हाेमगार्ड के सिपाही ने महिला की मदद से मिले पैसे सुरेंद्र सिह काे सुरक्षित वापस किये तेरह हजार रूपये की खाेई रकम मिलने से खुश सुरेंद्र सिह ने महिला एंव हाेमगार्ड के सिपाही काे पुरूषकार स्वरूप कुछ देना चाहा लेकिन दाेनाें ने कुछ भी लेने से इनकार करते हुये सिर्फ आशीर्वाद मांगा।