रांसी-केदारनाथ ट्रैक पर फंसे बंगाल के एक ट्रैकर की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग

रांसी-महापंथ-केदारनाथ ट्रैक पर पिछले तीन दिन से फंसे बंगाल के दो ट्रैकर में से एक की मौत हो गई है। जबकि, घायल दूसरे ट्रैकर को रेस्क्यू करके केदारनाथ लाया गया है। बताया जा रहा कि अत्याधिक ठंड के कारण ट्रैकर की मौत हुई। इस क्षेत्र में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। मृतक ट्रैकर का शव आज मंगलवार को हेलिकॉप्टर से लाया जाएगा।

Uttarakhand Uttarakhand

सोमवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के दस जवान छह पोर्टलों और दो गाइड के साथ केदारनाथ से दोनों ट्रैकर की खोज मेंरेस्क्यू दल भैरवनाथ मंदिर के दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए रेस्क्यू दल चट्टानी रास्ते और भारी बर्फ के बीच से अपराह्न बाद महापंथ क्षेत्र में पहुंचा। यहां से कुछ दूर उन्हें एक टेंट लगा हुआ मिला। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू दल ने पाया कि टेंट के अंदर एक ट्रैकर मृत पड़ा हुआ है। जबकि दूसरा ट्रैकर ठंड और बर्फ के कारण बुरी तरह घायल हो रखा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

बताते चलें कि बंगाल का दस-सदस्यीय ट्रैकर दल दो अक्टूबर को रांसी होते हुए महापंथ-केदारनाथ ट्रैक पर रवाना हुआ था। दल के आठ सदस्य तो सुरक्षित केदारनाथ लौट आए, लेकिन दो सदस्य बर्फ के बीच ट्रैक पर फंसे रह गए। पोर्टर मुकेश नेगी ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी थी।