व्यासी गूलर के समीप खाई में गिरी कार, 3 लोगों को निकाला, रात अंधेरे में देवदूत बनी एसडीआरएफ की टीम 

हिमशिखर ब्यूरो

ऋषिकेश। बीती रात को ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। व्यासी चौकी पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची।

कार संख्या UK07 DS 8486 पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। व्यासी और शिवपुरी के बीच मे गूलर पुल के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया। वाहन में 3 लोग सवार थे, जो घायल व घबराये हुए थे। एसडीआरएफ टीम ने रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रोप के माध्यम से घायलों तक पहुँच बनाई तत्पश्चात धीरे-धीरे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का विवरण:-

1. चालक अनिल कुमार, पौड़ी

2. विक्रम सिंह, पौड़ी

3. किशन लाल, पौड़ी