टिहरी में दो सड़क हादसों में एक की मौत, छह जख्मी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी :  टिहरी में आज शुुुक्रवार को दो सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि छह घायल हुए हैं। पहला हादसा चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर ठांंगधार के निकट हुआ। यहाँ एक ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई, जिसे अस्पताल लाया गया है। थानाध्यक्ष चंबा पंकज देेेवरानी ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल बौराडी भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

वहीं, तहसील टिहरी क्षेत्र अंतर्गत गजा नकोट मोटर मार्ग पर ग्राम दिगोठी के समीप एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेेवा से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि घायलों में से 4 सामान्य घायल हैं तथा 1 गंभीर घायल है।