अरुणाचल प्रदेश के सियांग में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश: 4 शव बरामद

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में मिलिट्री हेलिकॉप्टर ‘रुद्र’ शुक्रवार को क्रैश हो गया। हादसा टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास हुआ है। भारतीय सेना के मुताबिक हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों में से 4 के शव मिल गए थे। पांचवें की तलाश जारी है।

 

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गुवाहाटी डिफेंस के प्रवक्ता की ओर से इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा गया कि हेलीकॉप्टर टूटिंग से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हो गया। जहां पर यह हादसा हुआ है वह जगह सड़क मार्ग से जुड़ी नहीं है। घटना स्थल पर राहत और बचाव की टीम पहुंची। बताया कि इस हादसे में घटनास्थल से 4 शव को बरामद किया जा चुका है। बाकी के शव की तलाश हो रही है।