उत्तराखंड में इगास बग्वाल के दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में इगास बग्वाल के दिन छुट्टी रहेगी। इगास बग्वाल 4 नवंंबर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आज शासनादेश शासन ने जारी कर दिया है। सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बताते चलें कि उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि इगास बग्वाल उत्तराखंड के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रतीक है। इसलिए सबकी कोशिश होनी चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे, यही उद्देश्य है।