देहरादून में पांच सौ रुपये के नकली नोट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मंडावर जिला बिजनौर के दो आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के 18 नकली नोट मिले हैं।

रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध लोग 500 के नोट भुनाने की कोशिश कर रहे हैं और वे नोट जाली हो सकते हैं। आखिरकार लाडपुर तिराहे के पास दोनों लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।

वहां से अवनीत कुमार (30) निवासी खानपुर माधो, मंडावर और विनय कुमार (23) निवासी रतनपुर, मंडावर जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 500 रुपये वाले कुल नौ हजार कीमत के नकली नोट मिले। आरोपियों के खिलाफ नकली नोट के अवैध कारोबार को लेकर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगणों के अपराधिक इतिहास मालूम किया जा रहा है’। क्योंकि अभियुक्तों के सम्बन्ध राष्ट्रीय स्तर पर हैं। अभियुक्तों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है।

Uttarakhand Uttarakhand

बरामदगी का विवरण

1-अभियुक्त अवनीत कुमार से भारतीय मुद्रा 500 रू0 के 10 नकली नोट

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

2-अभियुक्त विनय कुमार से भारतीय मुद्रा 500 रू0 के 08 नकली नोट