टिहरी: मधुमक्खी के काटने से महिला की मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी:मधुमक्खी द्वारा जानलेवा हमला किए जाने से काटलनौडू गांव की सुरमा देवी की मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए निर्मल हॉस्पिटल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना गुरुवार की बतायी जा रही है।

बताया कि गुरुवार को सुरमा देवी पत्नी मंगल सिंह, ग्राम काटलनौडू जंगल मे घास लेने जा रही थी। इसी दौरान जंगल में अचानक मधुमक्खी के झुंड ने महिला पर अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खी के काटने से महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सुरमा देवी की मौत देर रात हो गई। इस घटना से गाँव में शोक का माहौल है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

राजस्व उप निरीक्षक, जमोला, तहसील पाव की देवी से प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार को सुरमा देवी पत्नी मंगल सिंह, ग्राम काटलनौडू जंगल मे घास लेने जाते समय उक्त महिला को रिंगाल/मदुमक्खी द्वारा काट लिया, जिसे परिवार द्वारा निर्मल हॉस्पिटल, ऋषिकेश में भर्ती किया गया। जहां उक्त महिला की मृत्यु हो गई।