कैबिनेट का बड़ा फैसला:14 साल का ही होगा आजीवन कारावास, जानिए प्रमुख निर्णय

हिमशिखर खबर ब्यूरो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में आज सोमवार को कई अहम फैसले लिए गए। धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में आज बड़ा फैसला अनुपूरक बजट को लेकर लिया गया। कैबिनेट ने करीब 4867 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी है। इसके अलावा शिक्षा के अधिकार (RTE) में फीस का बजट बढ़ाकर 1850 करोड़ रुपए किया गया। अब उम्र कैद की सजा वाले कैदी की माफी कर उसे कभी भी छोड़ा जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले कैदी को 26 जनवरी और 15 अगस्त को ही छोड़ा जाता था।

Uttarakhand Uttarakhand

कैबिनेट के प्रमुख निर्णय:

  • आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए प्रतिपूर्ति राशि 1393 रुपये से बढ़ाकर 1850 रुपये की गई।
  •  4867 करोड़ के अनुपूरक बजट को स्वीकृति
  •  सांग नदी बांध परियोजना के लिए पुनर्वास नीति पर मुहर
  • लीसा उठान स्टांप ड्यूटी 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत
  •  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के साथ बनेंगी ग्रीन बिल्डिंग
  • आइएसबीटी समेत रोडवेज वर्कशॉप की लीज की जमीन परिवहन निगम को देंगे, ताकि निगम को ऋण मिल सके।
  • उम्र कैद की सजा पुरुष व महिला के लिए समान की। महिला के समान 14 वर्ष और पैरोल सहित 16 वर्ष रहेगी उम्र कैद। 15 अगस्त, 26 जनवरी ही नहीं, कभी भी माफी।