उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड में श्री Ashok Kumar IPS, DGP Sir ने 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

 

श्री अमित सिन्हा, ADG पुलिस दूरसंचार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि दिनांक 14 नवम्बर, 2022 से 20 नवम्बर, 2022 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुई 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 01 स्वर्ण, 02 रजत व 06 कांस्य पदक के साथ कुल 09 पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

 

आर्म कुश्ती- आरक्षी कैलाश लाल स्वर्ण पदक🥇

बॉडी बिल्डिंग- आरक्षी त्रिलोक सिंह🥈

वेट लिफ्टिंग- मुख्य आरक्षी राजकुमार परिहार🥈

Uttarakhand Uttarakhand

बॉडी बिल्डिंग- आरक्षी जितेन्द्र सिंह🥉, आरक्षी अमित क्षेत्री🥉

बॉक्सिंग- मुख्य आरक्षी विनीता महर🥉, मुख्य आरक्षी हेमन्ती मेहता🥉

वेट लिफ्टिंग- मुख्य आरक्षी ममता कुटियाल🥉

पावर लिफ्टिंग- मुख्य आरक्षी भगवन्त सिंह🥉

 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

DGP Sir ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से #UttarakhandPolice का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।