कमांद के निकट मारुति कार सड़क पर पलटी, एक बालक की मौत, 6 घायल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: पहाड़ में सड़क दुर्घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला चंबा-उत्तरकाशी हाईवे पर कमांद के समीप का है। सांकरी के पास एक मारुति 800 सड़क पर पलटने से दुर्घनाग्रस्त हो गई। हादसे में 13 वर्षीय एक बालक की मौके पर मृत्यु हो गई। अन्य छह घायलों को बौराड़ी चिकित्सालय लाया जा रहा है। 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सोमवार को नेरी से बेलगांव की ओर बारात में शामिल होने जा रहे लोगों का वाहन सांकरी के पास सड़क पर पलट गया। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा मौके पर पहुँची। वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। जिसमें से 13 वर्षीय एक बालक की मौके पर मृत्यु। बताया गया है कि अन्य सभी को बौराड़ी चिकित्सालय लाया जा रहा है।