शिक्षक की भूमिका में दिखे टिहरी डीएम, जांची बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता: प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने के दिये निर्देश

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सोमवार को विकासखण्ड थौलधार के राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज नागराजाधार नगुण का निरीक्षण किया। डीएम ने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता जांची। उन्होंने स्कूल परिसर, खेल मैदान एवं विभिन्न कक्ष-कक्षाओं का निरीक्षण, माध्यह्न भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा, कम्प्यूटर कक्ष, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने तथा पंजिकाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये।

Uttarakhand Uttarakhand

जिलाधिकारी ने आज राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज नागराजाधार नगुण पहुंचकर स्कूल परिसर, खेल मैदान एवं विभिन्न कक्ष-कक्षाओं का निरीक्षण किया। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कम्प्यूटरों की साफ-सफाई रखने तथा सभी कम्प्यूटर को चैक कर संचालन करने के निर्देश दिये गये। वहीं प्रयोगशाला कक्ष में उपकरणों के रख-रखाव की जानकारी ली गई तथा माध्यह्न भोजन में बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को जांचा गया तथा कक्षाओं में बच्चों से उनके कोर्स से संबंधित सवाल-जवाब किये गये। जिलाधिकारी ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं से विज्ञान विषय पर आधारित उनके कोर्स से संबंधित सवाल-जवाब किये तथा मिशन शतक के बारे में जानकारी देते हुए और अधिक मेहनत करने को कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने तथा पंजिकाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये गये।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार भी मौजूद रहे।