टिहरी: पोखाल के निकट कार खाई में गिरने से एक घायल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: कोतवाली नई टिहरी अंतर्गत पोखाल के पास गाड़ देलगढ़ पुल से एक कार खाई में गिरने से उसमें सवार कार चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए श्रीकोट हॉस्पिटल श्रीनगर भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को DCR के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक गाड़ी पोखाल के पास गाड़ देलगढ़ पुल से नीचे खाई में गिर गई है। सूचना पर चौकी पीपल डाली एवम चौकी इंचार्ज बी0 पुरम पुलिस मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम ने गांव वालों की मदद से खाई से घायल व्यक्ति भगवान दास पुत्र मदन दास निवासी ग्राम लरवाई पीपलडाली टिहरी गढ़वाल उम्र 42 वर्ष को बाहर निकाला। गाड़ी में केवल एक ही व्यक्ति सवार था।

Uttarakhand Uttarakhand

पुलिस टीम:-

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

1 SI जितेन्द्र कुमार नियुक्ति चौकी इंचार्ज बी0 पुरम PS कोतवाली नई टिहरी गढ़वाल।
2 हेड0 कानि0 अजीत सिंह नियुक्ति चौकी पिपलडाली, Ps कोतवाली नई टिहरी , जनपद-टिहरी गढ़वाल।
3हेड कानि0133 cp सुनील कुमार नियुक्ति चौकी बी0 पुरम, कोतवाली नई टिहरी, जनपद-टिहरी गढ़वाल।
4 कानि0 74 cp पदम सिंह नियुक्ति R/OP- बी0 पुरम, PS-कोतवाली नई टिहरी, जनपद-टिहरी गढ़वाल।