मरोड़ा हादसा: धनोल्टी विधायक और डीएम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, 4-4 लाख के आर्थिक सहायता के चेक परिजनों को किए वितरित, देखिए फोटो

 हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: धनोल्टी तहसील के ग्राम मरोड़ा में देर रात्रि को हुई तेज बारिश से एक घर की दीवार टूटने से दो बच्चों की मौत के मामले में रविवार को विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अतिवृष्टि/आपदा से प्रभावित परिवार से मिलकर हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस मौके पर राजकीय अतिरिक्त प्रा. स्वास्थ्य केंद्र सत्यों सकलाना में उक्त आपदा में हुई जनहानि के 4-4 लाख के आर्थिक सहायता के चेक परिजनों को वितरित किए गए। बता दें कि तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गई जिसमें उनके दो बच्चे दब गए।