बारिश का कहर: धनोल्टी में घर की दीवार टूटने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

चंबा: पहाड़ में बारिश से आफत का दौर जारी है। धनोल्टी तहसील के ग्राम मरोड़ा में देर रात्रि को हुई तेज बारिश से एक घर की दीवार टूट गई। इस दौरान अंदर सो रहे दो बच्चों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से गाँव में शोक की लहर है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सत्यों क्षेत्र के ग्राम मरोड़ा में प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार ढह गई। बच्चों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यो रात को मौके पर पहुंची और बच्चों को मलबे से निकाला। दोनों बच्चों को 108 सेवा की मदद से पीएचसी सत्यो पहुंचाया गया, जिन्हें डॉक्टरों ने मृतृ घोषित कर दिया।