उत्तरकाशी में फिर डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में सोमवार को तड़के 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

सुबह तीन बजकर 48 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र उत्तरकाशी में बडकोट स्यलना के जंगल में पांच किलोमीटर नीचे था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे। जिले में कहीं से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इस साल कई बार लगे झटके

उत्तरकाशी में भूकंप के ये झटके इसी साल कई बार लग चुके हैैं। इसी साल पिछले दिनों 29 अगस्त को यहां भूकंप आया था। वहीं, 7 अप्रैल 2023 को भी यहां भूकंप आया था। जानकारी के मुताबिक तब भूकंप की तीव्रता 3.0 रही थी। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय के नजदीक माण्डो गांव के जंगलों को बताया गया था।

Uttarakhand Uttarakhand

कैसे आता है भूकंप?

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।