उत्तरकाशी से अच्छी खबर: जीती गई जंग, सभी 41 श्रमिक बाहर निकले

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिक सकुशल बाहर आ गए हैं। 

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में आज 17वें दिन बड़ी सफलता टीम को मिली है। 400 घंटे के बाद मंगलवार रात टकरीब पौने नौ बजे तक सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सुरंग से बाहर आए सभी मजदूरों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहले माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने मजदूरों से काफी देर तक बात कर उनका हालचाल जाना। सुरंग से बाहर आए पहले मजदूर को तैनात ऐंबुलेंस के जरिये निकटवर्ती चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जहां 41 बिस्तरों का एक अलग वार्ड बनाया गया है। सुरंग के बाहर मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जवान और वहां मौजूद लोगों को मिठाई बांटी।