पौष अमावस्या आज: 11 जनवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज सोमवार को भी प्रस्तुत कर रहा है आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आप आज कोई नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। आज पौष अमावस्या है।

पौष माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं। पौष मास की इस अमावस्या का शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है। पितरों का श्राद्ध करने के लिए सुबह 11.30 से दोपहर 1 बजे तक के बीच का समय उत्तम माना जाता है। मान्यता है अमावस्या पर दोपहर के समय पितर अपने वंशज के बीच आकर उनसे जल-अन्न प्राप्ति की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में इस समय किया गया श्राद्ध 7 पीढ़ियों के पूर्वजों को तृप्त करता है।

पितृ दोष से मुक्ति दिलाएगा ये दान – सुपात्र में दिया गया दान व्यक्ति को यश, सफलता और सौभाग्य के साथ अमोघ फल प्रदान करता है. पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए पौष अमावस्या पर अन्न, चावल, दूध, घी, कंबल, धन का दान करें। कहते हैं पितृ दोष से जीवन संकटों से घिर रहता है लेकिन अमावस्या पर किया श्राद्ध कर्म इससे मुक्ति दिलाता है। वंश में वृद्धि होती है।

पीपल की पूजा से पूरे होंगे काम – कई बार पितृ दोष या फिर पूवर्जों की नाराजगी के कारण परिवार की तरक्की रूक जाती है, मांगलिक कार्य में बाधाएं आने लगती है। ऐसे में पौष अमावस्या पर पीपल को जल में दूध, चावल, काले तिल मिलाकर सीचें। शाम को पीपल के नीचे तेल का दीपक लगाएं। इससे जीवन का अंधकार समाप्त होता है। शनि भी प्रसन्न होते है और पूर्वजों के आशीर्वाद से परिवार उन्नति करता है।

आज का पंचांग

दिल्ली, भारत
बृहस्पतिवार, जनवरी 11, 2024
सूर्योदय: 07:15
सूर्यास्त: 17:43
तिथि: अमावस्या – 17:26 तक
नक्षत्र: पूर्वाषाढा – 17:39 तक
योग: व्याघात – 17:49 तक
करण: नाग – 17:26 तक
द्वितीय करण: किंस्तुघ्न – 03:56, जनवरी 12 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: गुरुवार
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: धनु – 23:05 तक
सूर्य राशि: धनु
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

तिथि अमावस्या 17:24 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 17:29 तक
प्रथम करण
द्वितीय करण
नाग

किंस्तुघ्न

17:24 तक
27:55 तक
पक्ष कृष्ण
वार गुरुवार
योग व्याघात 17:42 तक
सूर्योदय 07:19
सूर्यास्त 17:39
चंद्रमा धनु
राहुकाल 13:47 − 15:04
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1944
मास पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:08 − 12:50

पढ़ते रहिए हिमशिखर खबर, आपका दिन शुभ हो… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *