लाडेसर आश्रम में दीपावली की तरह मनेगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव, निशुल्क बांटे जाएंगे घी के दीप

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस ऐतिहासिक पल के मौके पर बादशाहीथौल स्थित लाडेसर आश्रम में भी दीपोत्सव की तरह प्रतिष्ठा उत्सव मनाया जाएगा। आश्रम में सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। साथ ही हर धर जनमत हो सके, इसके लिए घी के दीप निशुल्क बांटे जाएंगे।

दीवाली जैसा होगा माहौल

Uttarakhand Uttarakhand

लाडेसर आश्रम की संचालिका मंजू शेखावत ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए आश्रम की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की है। इस दिन आश्रम में दीपोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही हर घर दीप जलाकर लोग दीपोत्सव मनाएं, इसके लिए आश्रम की ओर से हर आदमी को 11 घी के दीपक निशुल्क बांटे जाएंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand