आज का पंचांग: 10 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज फाल्गुन मास  की 27 गते है।

आज फाल्गुन अमावस्या है। आज के दिन गंगा नदी में स्नान करना शुभ होता है, साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देना भी लाभप्रद साबित होता है। इसके अलावा पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास करें और किसी गरीब व्यक्ति को दान-दक्षिणा देना भी आपको पुण्य प्रदान करता है। आज के दिन शिव मंदिर जाकर गाय के कच्चे दूध, दही, शहद से शिवजी का अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पित करने का भी विधान है। गौमाता को हरा चारा खिलाएं।

आज का पंचांग

रविवार, मार्च 10, 2024
सूर्योदय: 06:46 ए एम
सूर्यास्त: 06:17 पी एम
तिथि: अमावस्या – 02:29 पी एम तक
नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद – 01:55 ए एम, मार्च 11 तक
योग: साध्य – 04:14 पी एम तक
करण: नाग – 02:29 पी एम तक
द्वितीय करण: किंस्तुघ्न – 12:36 ए एम, मार्च 11 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: रविवार
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: कुम्भ – 08:40 पी एम तक
सूर्य राशि: कुम्भ
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

आज का विचार

अपनी चिंताओं को सीमित कीजिए तथा उनका मूल्य निश्चित कीजिए। यदि भाग्य में खटास मिले तो उसे मिठास में बदल लीजिए। मनुष्य जैसा कर्म करता है वैसा ही उसे फल मिलता है।

 आज का भगवद् चिन्तन

आत्मविश्वास में जियें

Uttarakhand Uttarakhand

आत्मविश्वास ही आपका सच्चा साथी और हर स्थिति में आपको संभालने वाला है।आत्मविश्वास आपकी संपूर्ण उर्जा एवं चेतना को एकत्रित करके लक्ष्य की दिशा में लगाता है। लक्ष्य जितना बड़ा होगा उसकी प्राप्ति का मार्ग भी उतना जटिल एवं लंबा होगा व उस मार्ग में बाधायें भी उतनी ही अधिक आयेंगी। एक क्षण के लिए भी निराशा आयी, बस वहीं से लक्ष्य कठिन और दूर होता चला जायेगा।

दूसरों के ऊपर ज्यादा निर्भर रहने से आत्मिक दुर्बलता तो आती ही है, साथ ही छोटी – छोटी ऐसी बाधायें आती हैं जो पल – पल हमें विचलित कर जाती हैं। स्वयं पर ही भरोसा रखें, दुनिया में ऐसा कुछ नहीं जो आपकी संकल्पशक्ति से बड़ा हो।यदि जीवन आत्मविश्वास से परिपूर्ण, संकल्प दृढ़ और लक्ष्य की दिशा में निरंतर गति है तो निश्चित समझिए सफलता को एक दिन आपके कदम चूमने ही पडेंगे।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।