आज का पंचांग: 11 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज फाल्गुन मास  की 28 गते है।

आज का पंचांग

सोमवार, मार्च 11, 2024

सूर्योदय: 06:45 ए एम

सूर्यास्त: 06:27 पी एम

तिथि: प्रतिपदा – 10:44 ए एम तक

नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – 11:02 पी एम तक

योग: शुभ – 11:58 ए एम तक

करण: बव – 10:44 ए एम तक

द्वितीय करण: बालव – 08:56 पी एम तक

पक्ष: शुक्ल पक्ष

वार: सोमवार

Uttarakhand Uttarakhand

अमान्त महीना: फाल्गुन

पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन

चन्द्र राशि: मीन

सूर्य राशि: कुम्भ

शक सम्वत: 1945 शोभकृत्

विक्रम सम्वत: 2080 नल

आज का विचार

अंधकार, तूफान, भूख, दुर्घटना आदि का उसी प्रकार सामना करो जिस प्रकार पशु और पक्षी करते हैं।

 आज का भगवद् चिन्तन

बुराई से बचें

जो हम प्रतिदिन सुनते हैं, देखते हैं, वही हम होने भी लग जाते हैं। बुरा करना तो गलत है ही पर किसी की बुराई सुनना भी गलत ही है। जो लोग आपके सामने दूसरों की बुराई करते हैं, सच समझना निश्चित ही वो लोग दूसरों से आपकी बुराई भी करते होंगे। बुरा करना घातक है और बुरा सुनना पातक है इसलिए सदैव दोनों से बचने का प्रयास करना चाहिए।

किसी की बुराई सुनने से हमारे स्वयं के विचार भी दूषित हो जाते हैं। विचारों का प्रदूषण फैलने का प्रमुख कारण हमारी वो आदतें हैं जिन्हें किसी की बुराई सुनने में रस आने लगता है। बुराई को सुनना, बुराई को चुनना जैसा ही है क्योंकि जब हम बुराई सुनना पसंद करते हैं तो बुराई का प्रवेश हमारे जीवन में स्वतः होने लगता है। दूसरों की बुराई सुनने की अपेक्षा स्वयं के जीवन से बुराई मिटाने के लिए सदैव प्रयासरत रहें।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।