आज का पंचांग: 12 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज फाल्गुन मास  की 29 गते है।

आज का पंचांग

मंगलवार, मार्च 12, 2024
सूर्योदय: 06:34 ए एम
सूर्यास्त: 06:28 पी एम
तिथि: द्वितीया – 07:13 ए एम तक
क्षय तिथि: तृतीया – 04:03 ए एम, मार्च 13 तक
नक्षत्र: रेवती – 08:29 पी एम तक
योग: शुक्ल – 07:53 ए एम तक
क्षय योग: ब्रह्म – 04:08 ए एम, मार्च 13 तक
करण: कौलव – 07:13 ए एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 05:35 पी एम तक
क्षय करण: गर – 04:03 ए एम, मार्च 13 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: मंगलवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: मीन – 08:29 पी एम तक
सूर्य राशि: कुम्भ
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्

आज का विचार

जो व्यक्ति स्पष्ट, साफ और सीधी बात करता है। उसकी वाणी तीव्र औऱ कठोर होती हैं, लेकिन ऐसा व्यक्ति कभी किसी को धोखा नहीं देता।

आज का भगवद् चिन्तन

 सकारात्मक बनें

इस दुनिया में लोग इसलिए दुखी नहीं कि उन्हें किसी बात की कमी है अपितु इसलिए दुखी हैं कि उनके सोचने का ढंग नकारात्मक है। सकारात्मक सोचो, सकारात्मक देखो, इससे आपको अभाव में भी जीने का आनन्द प्राप्त होगा। दुःख में सुख खोज लेना, हानि में लाभ खोज लेना, प्रतिकूलताओं में भी अवसर खोज लेना इसको ही सकारात्मक दृष्टिकोण कहा जाता है।

Uttarakhand Uttarakhand

जीवन का ऐसा कोई बड़े से बड़ा दुःख नहीं जिससे सुख की परछाइयों को न देखा जा सके। जिन्दगी की ऐसी कोई बाधा नहीं जिससे कुछ प्रेरणा न ली जा सके। रास्ते में पड़े हुए पत्थर को आप मार्ग की बाधा भी मान सकते हैं और चाहें तो उस पत्थर को सीढ़ी बनाकर ऊपर भी चढ़ने का साधन भी बना सकते हैं। जीवन का आनन्द तो वही लोग उठा पाते हैं, जिनका सोचने का ढंग सकारात्मक होता है।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।