चंबा: रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, तीन झुलसे

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: चंबा के ब्लॉक रोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट के कीचन में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। जिस पर आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

ये मामला चंबा के ब्लॉक रोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट का है। रेस्टोरेंट के कीचन में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। इससे कीचन में कार्य कर रहे तीन कर्मचारी झुलस गए। बताया जा रहा है कि सिलेंडर लीकेज होने के आग लग गई। सूचना मिलते ही चंबा थानाध्यक्ष एलएस बुटोला और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड को आग की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। तीनों झुलसे कर्मचारियों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand