आज का पंचांग: 29 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

सुप्रभातम्,

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज चैत मास  की 15 गते है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, मार्च 29, 2024
सूर्योदय: 06:14 ए एम
सूर्यास्त: 06:38 पी एम
तिथि: चतुर्थी – 08:20 पी एम तक
नक्षत्र: विशाखा – 08:36 पी एम तक
योग: वज्र – 11:12 पी एम तक
करण: बव – 07:42 ए एम तक
द्वितीय करण: बालव – 08:20 पी एम तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: चैत्र
चन्द्र राशि: तुला – 02:09 पी एम तक
सूर्य राशि: मीन
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल

आज का विचार

गुलामी की वजह से हम कमजोर नहीं बनते अपितु कमजोरी हमें गुलाम बना देती है। दूसरों के नियंत्रण में रहने का नाम गुलामी नहीं अपितु स्वनियंत्रित न हो पाना, यही महा गुलामी है।

 आज का भगवद चिन्तन

जीवन का श्रृंगार

मूल्यवान हार नहीं अपितु सुंदर व्यवहार ही जीवन का श्रृंगार है। हमें जीवन में अच्छे व्यापार के साथ-साथ अच्छे व्यवहार के लिए भी सदैव प्रयत्नशील बने रहना चाहिए। जहाँ अच्छा व्यापार हमें बाहरी सुख प्रदान करेगा वहीं अच्छा व्यवहार हमें आंतरिक प्रसन्नता प्रदान करेगा। मनुष्य के जीवन में कई क्लेशों का केवल एक ही कारण है और वह है उसका स्वभाव।

Uttarakhand Uttarakhand

बुरे स्वभाव से आसान कार्य भी जटिल बन जाते हैं। कुछ ना हो तो अभाव सताता है, कुछ हो तो भाव सताता है और सब कुछ हो तो फिर स्वभाव सताता है। गलत व्यवहार हृदय में क्षोभ, अशांति और भय पैदा करता है। वाह्य खुशी तो व्यापार दे देगा पर भीतर की प्रसन्नता, भीतर का आनंद और निर्भीकता तो हमें जीवन में मधुर व्यवहार से ही प्राप्त हो पायेगा।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।