आज का पंचांग: 3 अप्रैल, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज चैत मास  की 20 गते है।

आज का पंचांग

बुधवार, अप्रैल 3, 2024
सूर्योदय: 06:09 ए एम
सूर्यास्त: 06:40 पी एम
तिथि: नवमी – 06:29 पी एम तक
नक्षत्र: उत्तराषाढा – 09:47 पी एम तक
योग: शिव – 04:10 पी एम तक
करण: तैतिल – 07:23 ए एम तक
द्वितीय करण: गर – 06:29 पी एम तक
क्षय करण: वणिज – 05:25 ए एम, अप्रैल 04 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: चैत्र
चन्द्र राशि: मकर
सूर्य राशि: मीन
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल

आज का विचार

भविष्य तो उन्ही का है जो अपने सपनों की सुंदरता में यकीन करते है। सच बोलने की आदत हमारे अंदर किसी भी स्थति का सामना करने का साहस देती है।

आज का भगवद् चिंतन

धैर्य पूर्वक कार्य करें 

जीवन की विकट से विकट प्रतिकूल परिस्थिति में भी निरंतर प्रयास और धैर्य का परित्याग नहीं करना चाहिए। जब आपको लगे कि आशा के सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं उस स्थिति में भी आपके प्रयास जारी रहने चाहिए। जिस प्रकार से कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है, उस प्रकार से अंतिम क्षणों में भी पूरी लगन के साथ किया गया आपका प्रयास बाजी पलट सकता है।

Uttarakhand Uttarakhand

निरंतर प्रयास करते हुए कितनी भी विकट परिस्थितियाँ आ जाएं पर मनुष्य को धैर्य का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। अगर पतझड़ रुपी प्रतिकूलताएं ही आपको चारों ओर से घेर रखी हों तो धैर्य रखिए, भंवरों की गुंजार और चिड़ियों की चहचहाहट को लेकर एक नया वसंत अवश्य आने वाला है। धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास करो जीवन के परिणाम अवश्य बदल जायेंगे।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।