अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे भाई कमलानंद, बोले-गिरफ्तारी कर्मों का नतीजा

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

पुष्कर: पूर्व सचिव भारत सरकार भाई कमलानंद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने जो किया उसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है। कहा कि, “कर्म प्रधान विश्व रचि राखा। जो जस करहि सो तस फल चाखा।” कहा कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे के साथ बड़ी गद्दारी की है। जिससे अन्ना हजारे पर लांछन लग गया है कि अन्ना ने कैसे लोगों को पाला, पोसा और बढ़ाया। केजरीवाल सत्ता मिलने के बाद विश्वास पर खरा उतरने के बजाए भ्रष्टाचार के दलदल में उतर गए। केजरीवाल अपने को बहुत चतुर और होशियार समझ रहे थे और अपने दूध का धुला बता रहे थे। नौटंकी पर नौटंकी कर रहे थे। लेकिन उनके कर्मों का फल सामने आ गया है। केजरीवाल जैसे लोगों के कारण भ्रष्टाचार पनपता है। अंत में सब लोगों से अनुरोध करूंगा कि भारत में जन्म लेना ही बड़ा गुण है। 77 साल के अनुभवों के आधार पर बोल रहा हूं कि भारत में बहुत दम है। ब्रह्मा जी के स्थान पुष्कर से अनुरोध करता हूं कि अपनी शक्तियों को पहचानें, उंगलियों की मुठियां बनाओ। आज शाम को हम 94 साल के गनेगीवाल जी के साथ बैठक करने वाले हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

प्रकृति का नियम है, जैसा बीज वैसा फल। मनुष्य जैसे कर्म करेगा, उसे उसका वैसा ही फल मिलेगा, अर्थात जैसे बीज बोओगे वैसा ही फल पाओगे। यदि मनुष्य अच्छे कर्म के बीज बोएगा तो अच्छा फल मिलेगा। अगर बुरे कर्म करेगा तो फल भी वैसा ही मिलेगा।