आज का पंचांग: बुराई सुनने से बचें

Uttarakhand

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज का भगवद् चिन्तन

 बुराई सुनने से बचें

Uttarakhand Uttarakhand

जो लोग आपके सामने दूसरों की बुराई करते हैं, निश्चित ही वो लोग दूसरों से आपकी बुराई भी करते होंगे। बुरा करना ही गलत नहीं है अपितु बुरा सुनना भी गलत है। किसी की बुराई सुनने से हमारे स्वयं के विचार भी दूषित हो जाते हैं। विचारों का प्रदूषण विज्ञान से नहीं अपितु स्वयं के अन्तः ज्ञान से ही मिटाया जा सकता है। विचारों का प्रदूषण फैलने का कारण हमारी वो आदतें हैं जिन्हें किसी की बुराई सुनने में रस आने लगता है।

बुराई को सुनना, बुराई को चुनना जैसा ही है क्योंकि जब हम बुराई सुनना पसंद करते हैं तो बुराई का प्रवेश हमारे जीवन में स्वतः होने लगता है। जो हम रोज सुनते हैं, देखते हैं, वही हम होने भी लग जाते हैं। उन लोगों से अवश्य ही सावधान रहने की आवश्यकता है, जो सदैव दूसरों की बुराई का बखान करते रहते हैं। दूसरों की बुराई सुनने की अपेक्षा स्वयं के जीवन से बुराई को मिटाने के लिए प्रयासरत रहें।

आज का पंचांग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सोमवार, नवम्बर 4, 2024
सूर्योदय: 06:35 ए एम
सूर्यास्त: 05:34 पी एम
तिथि: तृतीया – 11:24 पी एम तक
नक्षत्र: अनुराधा – 08:04 ए एम तक
योग: शोभन – 11:44 ए एम तक
करण: तैतिल – 10:47 ए एम तक
द्वितीय करण: गर – 11:24 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: सोमवार
अमान्त महीना: कार्तिक
पूर्णिमान्त महीना: कार्तिक
चन्द्र राशि: वृश्चिक
सूर्य राशि: तुला