आज का पंचांग: प्रसन्नता का मूल्यांकन

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आज यानी 18 फरवरी को है। इस तिथि पर हर साल यशोदा जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि यशोदा जंयती व्रत करने से घर में सुख-शांति का वास बना रहता है। षष्ठी तिथि पर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित उदय शंकर भट्ट जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त के विषय में।

आज का पंचांग 2025

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 13 मिनट पर

चन्द्रोदय- रात सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर

Uttarakhand Uttarakhand

चंद्रास्त- सुबह 09 बजकर 49 मिनट प

आज का विचार

सौभाग्य एवं मेहनत से जो प्राप्त होता है, उसे सात पीढ़ी भोगती है। जो छल कपट कर हासिल किया जाता है उसे सात पीढी भुगतती है.!

आज का भगवद् चिन्तन

प्रसन्नता का मूल्यांकन

केवल वाह्य सुख साधनों से किसी की सफलता अथवा प्रसन्नता का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है। हमारा बौद्धिक स्तर ही हमें किसी घटना से अधिक अथवा कम प्रभावित करता है। आंतरिक सूझ-बूझ के अभाव में एक धनवान व्यक्ति भी उतना ही दुःखी हो सकता है, जितना एक निर्धन व्यक्ति और आंतरिक समझ की बदौलत एक निर्धन व्यक्ति भी उतना ही सुखी हो सकता है जितना एक धनवान।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जीवन में प्रायः संग्रह करने वालों को रोते और बांटने वालों को हँसते देखा गया है। सुख और दुःख का मापक हमारी आंतरिक प्रसन्नता ही है। किस व्यक्ति ने कितना पाया यह नहीं अपितु कितना तृप्ति का अनुभव किया, यह महत्वपूर्ण है। सकारात्मक सोच के अभाव में जीवन बोझ बन जाता है। सत्संग से, भगवदाश्रय से, महापुरुषों की सन्निधि से ही जीवन में विवेकशीलता एवं आंतरिक समझ का उदय होता है।