आज का पंचांग: आत्मकल्याण का साधन

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज बैशाख शुक्ल पक्ष द्वादशी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, बैशाख |आज है प्रदोष व्रत and परशुराम द्वादशी|

आज द्वादशी तिथि 02:56 PM तक उपरांत त्रयोदशी | नक्षत्र हस्त 12:09 AM तक उपरांत चित्रा | वज्र योग 02:57 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग | करण बालव 02:56 PM तक, बाद कौलव 04:13 AM तक, बाद तैतिल | आज राहु काल का समय 10:45 AM – 12:23 PM है | आज चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा |

आज का भगवद् चिंतन

आत्मकल्याण का साधन

आत्मकल्याण के लिए जीवन सदैव सत्संग के आश्रय में जिया जाना चाहिए। यदि बुद्धि को परिमार्जित करते हुए उसमें प्रतिदिन कुछ श्रेष्ठ विचार, कुछ सद्विचार न भरे जाएं तो हमारे वही कलुषित विचार जीवन के लिए जहर बनकर उसकी आत्मिक उन्नति में बाधक बन जाते हैं। भोर की प्रथम किरणों के साथ कुछ पुराने फूल झड़ जाते हैं और नयें फूल खिल उठते हैं व प्रकृति को सुवासित करते हैं।

उसी प्रकार एक नया दिन एक नईं ऊर्जा और एक नयें विचारों के साथ आता है। एक नया दिन आता है तो साथ में नवीन उल्लास और नईं आश लेकर भी आता है ताकि हम अपने जीवन को नयें विचारों से सुवासित एवं उल्लासित कर सकें। मानव मन को भी प्रतिदिन सद्विचार और सत्संग रूपी साबुन से स्वच्छ करने की आवश्यकता होती है ताकि विचारों की कलुषिता का मार्जन हो सके। सदा सत्संग के आश्रय में रहो ताकि हृदय की निर्मलता और विचारों की पवित्रता बनी रहे।

करण

  1. बालव – May 09 01:41 AM – May 09 02:56 PM
  2. कौलव – May 09 02:56 PM – May 10 04:13 AM
  3. तैतिल – May 10 04:13 AM – May 10 05:30 PM

योग

  1. वज्र – May 09 01:56 AM – May 10 02:57 AM
  2. सिद्धि – May 10 02:57 AM – May 11 04:00 AM

वार

  1. शुक्रवार

त्यौहार और व्रत

  1. प्रदोष व्रत
  2. परशुराम द्वादशी

सूर्य और चंद्रमा का समय

  1. सूर्योदय – 5:52 AM
  2. सूर्यास्त – 6:54 PM
  3. चन्द्रोदय – May 09 4:16 PM
  4. चन्द्रास्त – May 10 4:07 AM

अशुभ काल

  1. राहू – 10:45 AM – 12:23 PM
  2. यम गण्ड – 3:38 PM – 5:16 PM
  3. कुलिक – 7:30 AM – 9:07 AM
  4. दुर्मुहूर्त – 08:28 AM – 09:20 AM, 12:49 PM – 01:41 PM
  5. वर्ज्यम् – 06:34 AM – 08:22 AM

शुभ काल

  1. अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:49 PM
  2. अमृत काल – 05:34 PM – 07:22 PM
  3. ब्रह्म मुहूर्त – 04:15 AM – 05:03 AM

आनन्दादि योग

  1. अमृत Upto – 12:09 AM
  2. मुसल

सूर्या राशि

  1. सूर्य मेष राशि पर है

चंद्र राशि

  1. चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा (पूरा दिन-रात)

चन्द्र मास

  1. अमांत – बैशाख
  2. पूर्णिमांत – बैशाख
  3. शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – बैशाख 19, 1947
  4. वैदिक ऋतु – वसंत
  5. द्रिक ऋतु – ग्रीष्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *