सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई दी

देहरादून : भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी।

Oplus_16908288

हमारे लिए गौरव का विषय है कि आज हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से हैं। हमने विज्ञानचिकित्सातकनीकीअंतरिक्षखेल जैसे  क्षेत्रों में विश्व के अग्रणी देश के रूप में उभरे हैं। आज का भारत स्वाभिमानी भारत हैआत्मनिर्भर भारत है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने हर कर्तव्य को पूरे ईमाननिष्ठा और समर्पण के साथ निभाएँगे।

एक बार फिर, मेरी ओर से सभी को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

धन्यवाद।

जय हिन्द!

जय भारत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *