ओखला गांव के 9 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री

जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावितों को बांटी आवश्यक सामग्री

Uttarakhand

भारी बरसात से प्रभावित परिवारों को प्रशासन की मदद

जिलाधिकारी टिहरी ने आपदा प्रभावित परिवारों को दी राहत सामग्री

नई टिहरी : कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा विकासखंड प्रतापनगर क्षेत्र के ग्राम ओखला के 09 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।

Uttarakhand Uttarakhand

प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई सामग्री में आटा 05 किलो, चावल 05 किलो, अरहर दाल 01 किलो, चना दाल 01 किलो, बिस्किट 02 पैकेट, सरसों तेल 01 लीटर, चायपत्ती 100 ग्राम, मोमबत्ती, माचिस, नमक, मैगी, चीनी, ओआरएस पैकेट, मिक्स मसाला, दूध पाउडर पैकेट आदि शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारी वर्षा के कारण ग्राम ओखला के 09 परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए थे, जिस कारण उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रभावित परिवारों को समय-समय पर राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट सहित प्रभावित परिवारों के लोग उपस्थित रहे।