गौ महाकुंभ में बोले CM भजनलाल शर्मा- राजस्थान बनेगा देश का सबसे बड़ा डेयरी हब

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित गौ आधारित वैश्विक शिखर सम्मेलन ‘गौ महाकुंभ’ में संबोधित किया. सीएम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौवंश का विशेष स्थान है. उन्होंने कहा कि प्राचीन परम्पराओं में गाय की पूजा और सेवा को समृद्धि और संस्कारों का प्रतीक माना गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गौ महाकुंभ जैसे आयोजन केवल गौ संरक्षण का संदेश ही नहीं देते, बल्कि किसानों और गोपालकों को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Uttarakhand

राजधानी के इतिहास में पहली बार गौ महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. विद्याधर नगर स्टेडियम में शुरू हुए इस महाकुंभ में संत समाज, राजनेता, गौ सेवक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. पूर्व सचिव भारत सरकार भाई कमलानंद महाराज ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है. आज जब ‘लोकल फॉर वोकल’ की बात की जाती है, तो गौ उत्पादों का उपयोग भी समय की आवश्यकता है.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

वक्ताओं ने कहा कि कि गौ संरक्षण के क्षेत्र में शोधकर्ता आ रहे हैं. इससे पता लगेगा कि गौ संरक्षण, गौ रक्षा और गौ उत्पादों के लिए क्या-क्या किया जा सकता है. इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए. आज पर्यावरण के लिए भी गौ संरक्षण जरूरी है. इसके लिए सरकार और आमजन को मिलकर काम करना चाहिए. इस आयोजन में जो लोग गौ संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वे भी अपनी बातें रखेंगे.