नवीन पदभार : सुशील कुमार बहुगुणा के जिला मंत्री बनने पर दी बधाई

जिला मंत्री बनने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

Uttarakhand

चम्बा: पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा को भारतीय जनता पार्टी का जिला मंत्री बनने पर लोगों ने बधाई दी है। लोगों ने कहा है कि बहुगुणा समर्पित और ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं और उनकी कार्यशैली को देखते हुए ही उन्हें जिला भाजपा जिला कमेटी में मंत्री बनाया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

अपने मनोनयन से गदगद सुशील कुमार बहुगुणा ने जिला अध्यक्ष सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ताओं का प्रेम, समर्थन और सहयोग ही उनकी ताकत है। वे इसे संगठन को और मजबूत करने में लगाएंगे।
सुशील कुमार बहुगुणा ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और हर स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। यह पद सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है, और वे इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।