तपोवन, मुनि की रेती व कैलाश गेट में औचक निरीक्षण

12 दवा दुकानों का परीक्षण, 3 पर क्रय-विक्रय रोक”

Uttarakhand

“संयुक्त टीम की कार्रवाई में औषधि निरीक्षक व पुलिस प्रशासन शामिल”

नई टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा तपोवन ढालवाला, मुनि की रेती एवं कैलाश गेट क्षेत्र में कल बुधवार औचक निरीक्षण किया गया।

Uttarakhand Uttarakhand

निरीक्षण के दौरान कुल 12 दवा दुकानों का परीक्षण किया गया। इनमें से 3 दवा दुकानों पर गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिस पर तत्काल प्रभाव से उनके क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

निरीक्षण टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चन्द्र प्रकाश नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी सम्मिलित रहे।