देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति पद का शपथ ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। बता दें कि सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया था। वहीं, गुरुवार को राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया।

नई दिल्ली : नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।

शपथग्रहण समारोह में ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन राज्यसभा के सभी नेताओं के साथ दोपहर 12:30 बजे बैठक करेंगे। इसकी घोषणा गुरुवार देर शाम की गई थी।

NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन को 9 सितंबर को भारत का 15वां उपराष्ट्रपति चुना गया। उन्हें विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के मुकाबले 452 वोट मिले। राधाकृष्णन ने रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *