जनपद टिहरी के समस्त विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 13 सितंबर को बन्द

नई टिहरी : बारिश की वजह से डीएम ने 13 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। डीएम के निर्देश पर जिले में संचालित 1 से क्लास 12 तक के सभी स्कूलों में 13 सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

आदेश में कहा गया है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं वर्तमान में जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कतिपय क्षेत्रों में हो रही निरन्तर वर्षा के दृष्टिगत् जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से 13 सितम्बर, 2025 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश के आदेश पारित किए गए हैं। साथ ही आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रधानाचार्य/प्रबन्धक की लापरवाही से यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए जाने के आदेश दिए गए हैं।

Uttarakhand Uttarakhand