चंबा-ऋषिकेश हाईवे अपडेट : भिन्नू में हल्के वाहनों के लिए खुला, बगड़धार अभी बंद

नई टिहरी : चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर भिन्नू में हल्के वाहनों के लिए आवाजाही सुचारू हो गई है। हालांकि, अभी बगड़धार में भारी बोल्डर आने के कारण एनएच खोलने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। उम्मीद की जा रही है कि मौसम ने साथ दिया तो देर सायं तक एनएच को सुचारू किया जा सकता है।

सोमवार देर रात को हुई भारी बारिश के कारण चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर भिन्नू गदेरा में भारी पानी और मलबा आने से नारदाने का मुहाना बंद हो गया। जिस कारण भूकटाव होने से हाईवे करीब 40 मीटर वाश आउट हो गया था। जिस पर मंगलवार को विभाग की दो मशीनों ने मलबे को हटाने का काम शुरू किया था। विभाग ने नारदाने में फंसे मलबे को हटाने के साथ ही हाईवे में पसरे में मलबे को हटाने का शुरू किया। लेकिन हाईवे का अधिकांश भाग वाश आउट होने के कारण विभाग ने पहाडी की ओर डाएवर्जन बनाने का काम शुरू किया। जिस पर बुधवार दोपहर को विभाग ने भिन्नू में हाईवे सुचारू किया। हालांकि अभी बगड़धार में भारी भरकम बोल्डर और मलबा हाईवे पर आया हुआ है। जिसको हटाने का काम किया जा रहा है। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि हाईवे पर नागणी, आमसेरा और भिन्नू में हाईवे सुचारू कर दिया गया है। बताया कि बगडधार में भारी बोल्डर और मलबे को हटाने का काम लगातार जारी है। मौके की स्थिति को देखते हुए बड़ी मशीनें भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *