उत्तरकाशी में पुरोला मोटर मार्ग पर हुडोली के निकट वाहन सड़क पर पलटा, सात घायल

उत्तरकाशी

Uttarakhand

पुरोला मोटर मार्ग पर हुडोली के निकट एक बोलेरो वाहन सड़क पर पलटने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 12 लोग सवार बताये जा रहे हैं। जिसमें से 07 लोग सामान्य घायल है। जिन्हें 108 के माध्यम से पुरोला चिकित्सालय लाया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

वहीं, अन्य 05 घायल व्यक्तियों को नौगाँव स्वाथ्य केन्द्र में लाया गया है। इनमें से गंभीर रूप से 03 घायलों को हायर सेंटर देहरादून भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है। अन्य 02 घायलों को सामान्य चोटें आई है। बताया जा रहा है कि वाहन देव डोली को लेकर जा रहा था।