नई टिहरी : “गौ सम्मान आह्वान अभियान, जिला टिहरी गढ़वाल” के तत्वावधान में गौमाता को “राष्ट्रमाता” घोषित किए जाने की मांग को लेकर एक जन-जागरण एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के अनुसूया प्रसाद उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल के गौभक्त एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था रखने वाले नागरिक एकत्र होकर डाइजर से जिला अधिकारी कार्यालय, नई टिहरी तक पैदल मार्च करेंगे। तत्पश्चात जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड तथा माननीय मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य से प्राप्त गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की हस्ताक्षरित सूची भी ज्ञापन के साथ जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।
आप सभी पत्रकार बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि इस जनहित एवं सांस्कृतिक महत्व के कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर समाचार कवरेज के माध्यम से जनभावनाओं को व्यापक स्तर तक पहुँचाने का कष्ट करें।
कार्यक्रम: गौ सम्मान आह्वान अभियान
स्थान: डाइजर से जिला अधिकारी कार्यालय, नई टिहरी