गंगोत्री राजमार्ग पर हर्षिल जांगला पुल के पास कांवडियों का एक ट्रक सड़क पर पलटा

उत्तरकाशी

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्षिल जांगला पुल के पास कांवडियों का एक ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार हेतु सेना चिकित्सालय हर्षिल में उपचार हेतु भेजा गया है।

शनिवार को कांवडियों का एक ट्रक हर्षिल जांगला पुल के पास पलट गया। सूचना मिलने पर थाना हर्षिल से पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुँची। वाहन में 15 लोग सवार थे। हादसे में 3 लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई है, जिन्हें उपचार हेतु सेना के चिकित्सालय हर्षिल में उपचार हेतु भेजा गया है।