आप नेता बिष्ट ने थामा कांग्रेस का दामन

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: धनोल्टी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे अमेंद्र बिष्ट ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और टिहरी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कांग्रेस मुख्यालय में बिष्ट को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अमेंद्र बिष्ट धनोल्टी विधानसभा के नैनबाग क्षेत्र से दो बार जिला पंचायत के सदस्य हैं। 2017 के चुनाव में वे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि बिष्ट युवा नेता हैं पार्टी को उनकी ऊर्जा का लाभ मिलेगा। पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि बिष्ट की घर वापसी पार्टी के लिए सुखद है। उनके आने से धनोल्टी विधानसभा में पार्टी को सहायता मिलेगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बिष्ट के साथ कई पंचायत प्रतिनिधियों और आप कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।