भू वैकुण्ठ धाम: श्री बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य उनियाल सेवानिवृत्त, दी भावपूर्ण विदाई

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

बद्रीनाथ: श्री बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल आज सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने 40 वर्ष 5 महीने तक अपनी शानदार सेवा दी। उनके सेवानिवृत्त होने पर बद्री-केदार मंदिर समिति ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी।

मंदिर सभागार में आयोजित विदाई समारोह में आचार्य उनियाल ने कहा कि भगवान श्री बदरीनाथ की असीम कृपा करुणा से 40 वर्ष 5 महीने की सेवा का अवसर अनन्तकोटि ब्रम्हाण्डनायक श्री बदरीनाथ जी के चरणों में प्राप्त हुआ। आचार्य उनियाल ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे इस पद पर पहुँचकर भगवान नारायण की सेवा कर सकेंगे लेकिन भगवान बद्रीविशाल ने यह अवसर दिया।

Uttarakhand Uttarakhand

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने धर्माधिकारी उनियाल द्वारा की गई सेवाओं को प्रेरणा के रूप मे लेते हुए सभी कार्मिकों से श्री बद्रीनाथ व श्री केदारनाथ की मान प्रतिष्ठा के अनुरूप ब्यवहार करने की अपेक्षा की।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

विदाई समारोह के मौके पर धर्माधिकारी उनियाल के परिवारजनों के अलावा सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।