टिहरी :निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

नई टिहरी।

Uttarakhand

जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ जनपद की 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में तैनात किये गये पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का दिनांक 19 जनवरी से 24 जनवरी तक नगर पालिका परिषद् नई टिहरी में निर्वाचन संबंधी सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण चल रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष ने प्रशिक्षण के दौरान आज तक अनुपस्थित पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि सभी अनुपस्थित कार्मिक 23 एवं 24 जनवरी, 2022 के प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कहा कि यदि कोई कार्मिक प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसका वेतन रोकते हुए नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में तैनाती सभी कार्मिकों निर्देशित किया कि सौंपे गये दायित्वों को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करें। कहा कि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।