ऋषिकेश की वादियों में छुट्टियां बिता रही अभिनेत्री करिश्मा कपूर, कहा – ‘यही वह स्थान है जो आत्मा को ऊर्जा देता है’

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

ऋषिकेश: मशहूर सिने अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में छुट्टी बिता रही हैं। करिश्मा कपूर इन दिनों ऋषिकेश में घूम रही हैं। वह यहां एक धार्मिक और आध्यात्मिक ट्रिप पर आई हैं। इस दौरान वह नेचर के निकट पहुँच कर काफी खुश दिखाई दी।

तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे बिताए समय को उन्होंने फोटो और वीडियो रील के माध्यम से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर अपनी उत्तराखंड यात्रा को अपने प्रशंसकों और फालोवर्स के साथ साझा किया है।

उन्होंने लिखा है कि ‘मेरा दिल कहीं दूर पहाड़ों में खो गया है।’ बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ फोटो तथा वीडियो रील अपलोड किए हैं इनमें से एक वीडियो रील गंगा के तट पर पानी के साथ अटकेलियां करते हुए साझा किया गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

यही नहीं इंस्टाग्राम पेज पर सिने अभिनेत्री करिश्मा ने कुछ फोटो भी पोस्ट किए हैं। जिनमें वह पहाड़ की वादियों के में हरियाली के बीच सफेद व लाल रंग के सलवार कुर्ते में नजर आ रही है। पीछे खूबसूरत पहाड़ और सूर्योदय या सूर्यास्त का मनोहरी दृश्य नजर आ रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस फोटो के साथ करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि ‘मेरा दिल दूर कहीं पहाड़ों में खो गया है।’ गंगा तट पर शूट की गई इस वीडियो रील में वह अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। वीडियो क्लिप के साथ उन्होंने लिखा कि ‘यही वह स्थान है जो आत्मा को ऊर्जा देता है’। साथ ही कुछ इमोजी भी उन्होंने इसके कैप्शन के साथ पोस्ट की है।