भाजपा में शामिल हुए अजय कोठियाल, विधानसभा चुनाव में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार थे

हाल ही में आम आदमी पार्टी  छोड़ने वाले कर्नल अजय कोठियाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। अजय कोठियाल इस साल उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे।


देहरादून।

Uttarakhand

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मंगलवार को देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।