बालीवुड को भा रही पहाड़ों की रानी मसूरी :फिल्म की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे अक्षय कुमार, इस रोल में आएंगे नजर

देहरादून।

Uttarakhand

उत्‍तराखंड में कुदरत ने अपनी नेमत बिखेरी है। इसलिए फिल्म शूटिंग के लिए बालीवुड को उत्तराखंड पसंद आ रहा है। इसमें मसूरी का नाम सबसे पहले आता है। फिल्म निर्माताओं को भी यहां की हसीन वादियां आकर्षित करती है। बता दें कि बीते दो वर्षों में कई फिल्म, बेबसीरीज और टीवी सीरियल की शूटिंग मसूरी में हो चुकी है। यहां अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जान अब्राहम सहित कई सितारे आ चुके हैं।

बालीवुड स्टार अक्षय कुमार पहाड़ों की रानी मसूरी में साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक की शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं। इस दौरान सेंटजार्ज कालेज, बार्लोगंज और ओकग्रोव स्कूल में बच्चों के साथ अक्षय कुमार की बातचीत के दृश्य फिल्माए गए। 12 फरवरी तक मसूरी के आसपास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग चलेगी।

Uttarakhand Uttarakhand

पुलिस अधिकारी का रोल कर रहे अक्षय

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अक्षय कुमार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर बताई जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग मसूरी धनोल्टी देहरादून सहित कई स्थानों पर फिल्माई जाएगी। बताया गया कि इससे पहले फिल्म की शूटिंग विदेशों में भी फिल्माई जा चुकी है और अब फिल्म को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जो जल्द ही दर्शकों के बीच होगी। मसूरी में अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।