तीर्थनगरी में ‘बिग बी’ : अमिताभ बच्चन निकले देर रात ऋषिकेश की सड़कों पर…रामा प्लेस सिनेमा हाल पहुंचे फिल्म RRR देखने

ऋषिकेश

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 79 वर्ष की उम्र में भी घंटों शूटिंग करते हैं. इतना ही नहीं आज भी वह अपने कई स्टंट खुद फिल्माते हैं. इस दिनों अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे हैं.  बुधवार को थानों, एयरपोर्ट के पीछे जंगलों में शूटिंग करते दिखे अमिताभ. इससे पहले ऋषिकेश गंगा किनारे राम झूला के पास शूटिंग करते हुए दिख रहे थे.

बुधवार रात को अमिताभ बच्चन फिल्म RRR देखने निकले. इस दौरान पूरा पिक्चर हॉल बुक था. ऐसे में अपने सहायकों, टीम के साथ वे फिल्म देखने पहुंचे. देहरादून रोड स्थित रामा प्लेस में सुरक्षा के खासा प्रबंध किये गए थे. बाऊंसर और स्थानीय पुलिस पहले ही वहां पहुँच चुकी थी.