उत्तराखंड में ‘बिग बी’: अमिताभ बच्चन ने कहा- फ़िल्म शूटिंग में आ रहा है आंनद

देहरादून।

Uttarakhand

उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने आज अभिनेता अमिताभ बच्चन से मुलाकात करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक तथा केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत आंनद आ रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार हैं। चौहान ने बताया कि अमिताभ बच्चन की फ़िल्म गुड बॉय गत 27 मार्च से ऋषिकेश और देहरादून में हो रही है जिसमें कई स्थानीय जूनियर कलाकार भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वर्तमान में फ़िल्म शूटिंग का हब बन चुका है जिससे पर्यटन व रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।