प्रान्तीय सलाहकार समिति की घोषणा, दिनेश डोभाल को भी मिला स्थान, देखिए सूची

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की प्रान्तीय सलाहकार समिति की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गई है।

उन्होंने कहा की प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी के शपथ समारोह के बाद प्रदेश कार्यकारिणी को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने एवं उचित मार्गदर्शन हेतु संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कार्य कारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की सहमति/संस्तुति पर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों व मार्गदर्शन करने वाले पूर्व पदाधिकारियों की सलाहकार समिति बनाई गयी है। जिसकी पहली बैठक जनवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

संगठन के अनुभवी लोगों को इस समिति के लिए चयनित किया गया है जो निम्न प्रकार है – नवीन चन्द्र वर्मा, प्रकाश चंद्र मिश्रा, बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल, प्रमोद गोयल, राजेश अग्रवाल, एन सी तिवारी, दिनेश पंत, दिनेश डोभाल, माधव प्रसाद सेमवाल मदन लाल अग्रवाल, राकेश कुमार डिमरी को चयनित किया गया है।