सरस्वती शिशु मंदिर चम्बा का वार्षिक निरीक्षण संपन्न

चम्बा : नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर चम्बा का तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान निरीक्षण दल ने विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का परीक्षण कर शिक्षकों और छात्रों से संवाद किया।

Uttarakhand

विद्यालय में निरीक्षण दल में पहुंचे प्रांत निरीक्षक भगवान सिंह नेगी ने शिशुओं के विभिन्न पक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य को देखा और शिक्षकों को शिक्षण संबंधी आवश्यक जानकारी दी। सुरेंद्र रावत ने भौतिक एवं कार्यालयी अंकेक्षण किया। सूर्यमणि उनियाल ने पंच परिवर्तन पर विशेष जोर दिया। जिसमें समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं स्व की भावना पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ बैठक कर निरीक्षकों ने शैक्षिक गतिविधियों में सुधार और नवाचार पर सुझाव साझा किए। उन्होंने विद्यालय में अनुशासन, समयबद्ध शिक्षण और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह रावत ने बताया कि स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता के लिए समय-समय पर निरीक्षण टीमों की ओर से चेकिंग की जाती है। वहीं, बच्चों के शिक्षण के स्तर का मूल्यांकन किया जाता है। इस मौके पर शिक्षक मनोहर लाल रतूडी, ओम प्रकाश कोठारी, प्यार सिंह भंडारी, कमला चमोली, यशोदा तोमर, ममता चौहान, निर्मला रौथाण, वर्षा सुयाल, ममता ममगाई आदि उपस्थित रहे।